दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 का आयोजन 31 जुलाई से 1 सितंबर तक किया जा रहा है. टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की 8 और महिला वर्ग की 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पिछले सीजन की चैंपियन वेस्ट दिल्ली लायंस इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरी है. पिछले वर्ष नितीश राणा की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी जीती थी. लीग में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जबकि युवा क्रिकेटर अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.