राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक पार्क के अंदर पुलिसकर्मी बनकर आए तीन लोगों ने कथित तौर पर 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया. यह भयानक घटना सोमवार शाम साउथ दिल्ली में कालकाजी मंदिर इलाके में हुई. शिकायत के मुताबिक, लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के पुरुष दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी.