Syed Suhail | Raja Bhaiya Muslim Statement | राजा भैया के बयान से सियासी बवाल, भड़के मुस्लिम! | Yogi

UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुंडा से जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के एक ताजा बयान ने राज्य की सियासत में एक बड़ा वैचारिक और राजनीतिक बवंडर खड़ा कर दिया है। प्रतापगढ़ के मादूपुर गांव में एक धार्मिक मंच से बोलते हुए राजा भैया ने धर्मांतरण और इतिहास को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "देश में जितने भी मुसलमान हैं, वे सब पहले हिंदू ही थे। जो आस्था विहीन, लोभी और कायर थे, उन्होंने दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया। जो वीर और बलिदानी थे, हम सब उन्हीं की संतान हैं।" #rajabhaiya #breakingnews #uppolitics #upelections2026 #controversialstatement #muslimcommunity #kunda #pratapgarh #sanatandharma #politicalrow #oppositionunity #ndtvindia #specialreport

संबंधित वीडियो