IMD Alert: भारत में मौसम के दो बेहद विपरीत और डराने वाले रूप एक साथ देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान का सीमावर्ती जिला जैसलमेर जो पिछले कई दिनों से भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी की चपेट में था, वहां अचानक मौसम ने करवट ली। ग्रामीण इलाकों में पहले एक विशालकाय धूल का गुबार (रेतीला तूफान) उठा, जिसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी पूरी तरह जीरो हो गई और यातायात ठप हो गया। लेकिन इसके तुरंत बाद आई तेज गड़गड़ाहट वाली तूफानी बारिश ने तापमान को गिरा दिया और लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत दी।