टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में जांच आगे बढ़ने के साथ साजिश की परतें खुल रही हैं और इसने मुंबई पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि हथियारों के लिए डेड लेटर बॉक्स मेथड इस्तेमाल हुआ था. अनजान लोकेशन पर हथियार ड्रॉप, फिर लोकेशन रिसीवर को भेजना, रिसीवर को नहीं पता किसने रखे. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर अकेले टारगेट नहीं थे, शूटर्स ने कई बड़े फिल्म सितारों के घरों की रेकी की थी. लिस्ट में सलमान खान के अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं. शूटर्स ने फैन बनकर रेकी की थी, जहां जाते थे बताते थे हम बहुत बड़े फैन हैं. ऑटो ड्राइवर की टिप से टाइगर श्रॉफ का नाम तय हुआ. पता चला कि जुहू से हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते हैं, इस जानकारी के आधार पर साजिश रची गई. हैंडलर्स का आदेश था कि काम सुरक्षा वाले सेलिब्रिटी को टारगेट करने का, लेकिन उसे टारगेट करने का जहां सुरक्षा में सेंध लगाना आसान हो.सलमान खान की सुरक्षा चाक-चौबंद होने के कारण शूटर वहां से लौट गए. पूछताछ में कन्फेशन सामने आया कि हाई प्रोफाइल बनने और बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित ने गुर्गों को भेजा था. सलमान पर फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा Y+ कैटेगरी में और बढ़ा दी गई है.