नोएडा एलिवेटेड रोड पर फिर हुआ गड्ढा, IIT रुड़की करेगी सड़क की जांच

  • 2:14
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड पर एक बार फिर गड्ढा होने से ट्रैफिक जाम की समस्‍या देखने को मिल रही है. एक हफ्ते में ये दूसरी बार है, जब सड़क की ऊपरी परत टूटने और नीचे का सरिया भी दिखाई देने लगा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए नोएडा प्राधिकरण ने तकनीकी जांच शुरू करा दी है. वहीं, अब प्राधिकरण की टीम गड्ढे की दोबारा मरम्मत करने जा रही है. इसके चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले लेन को बंद कर दिया गया है. हालांकि, सेक्टर-18 से सेक्टर-62 की ओर जाने वाले लेन पर यातायात सामान्य रूप से जारी है.