सलमान खान के बाद अक्षय कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट

  • 6:57
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

सलमान खान के बाद अक्षय कुमार की सुरक्षा भी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी है. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच के बीच बड़ा सुरक्षा अलर्ट सामने आया है, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस बल के साथ विशेष कमांडो तैनात किए गए हैं, आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस जवानों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.सूत्रों के हवाले से सबसे बड़ी खबर है कि शूटर्स के असली टारगेट पर सलमान खान थे. आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेकी की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा देखकर वापस लौट गए और प्लान बी के तहत टाइगर श्रॉफ पर हमला कर दिया. 

संबंधित वीडियो