दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कस्टम विभाग ने रोका था. सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान कल फ्रांस से लौटे थे और 50,000 रुपये कस्टम ड्यूटी लगाए जाने की जानकारी है. आरोप है कि वो कीमती सामान ला रहे थे.कस्टम विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कस्टम रूल्स के तहत अगर आप कोई ऐसा सामान ला रहे हैं जो आपने डिक्लेयर नहीं किया है तो आपको रेड चैनल से गुजरना होता है. लेकिन भगवंत मान अपने स्टाफ के साथ कुछ महंगा सामान लाए थे जो उन्होंने डिक्लेयर नहीं किया था, इसके बावजूद वो ग्रीन चैनल से निकले.जब ग्रीन चैनल से निकले तो कस्टम अधिकारियों ने उन्हें पकड़ा, सामान के बारे में पूछताछ हुई और जांच में पाया गया कि भगवंत मान फ्रांस से कई महंगे सामान लेकर दिल्ली आए थे. पूरी जांच के बाद कस्टम डिपार्टमेंट ने करीब 50,000 रुपये की कस्टम ड्यूटी लगाई और ड्यूटी लेने के बाद भगवंत मान और उनके स्टाफ को छोड़ दिया गया.