टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में जांच आगे बढ़ने के साथ साजिश की परतें खुल रही हैं और इसने मुंबई पुलिस समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि हथियारों के लिए डेड लेटर बॉक्स मेथड इस्तेमाल हुआ था. अनजान लोकेशन पर हथियार ड्रॉप, फिर लोकेशन रिसीवर को भेजना, रिसीवर को नहीं पता किसने रखे. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर अकेले टारगेट नहीं थे, शूटर्स ने कई बड़े फिल्म सितारों के घरों की रेकी की थी. लिस्ट में सलमान खान के अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं.