इंडोनेशिया से यात्री फेरी में आग की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं. फेरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, आसमान में काले धुएं का गुबार उठता दिखा. राहत की बात रही कि बचाव दल ने समय रहते सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना उस वक्त हुई जब फेरी मराक बंदरगाह के करीब पहुंची थी. किनारे पर मौजूद कर्मचारियों ने जहाज के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठती देखीं. देखते ही देखते आधे से ज्यादा पिछला हिस्सा जल उठा. कर्मचारियों ने तुरंत संबंधित विभागों को सूचना दी और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. आपातकालीन विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की. वक्त रहते सभी को रेस्क्यू कर लिया गया, हालांकि नाव में लगी भयावह आग का मंजर देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में रह गए.