टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच के बीच बड़ा सुरक्षा अलर्ट सामने आया है, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस बल के साथ विशेष कमांडो तैनात किए गए हैं, आधुनिक हथियारों और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस जवानों ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.सूत्रों के हवाले से सबसे बड़ी खबर है कि शूटर्स के असली टारगेट पर सलमान खान थे. आरोपियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेकी की थी, लेकिन कड़ी सुरक्षा देखकर वापस लौट गए और प्लान बी के तहत टाइगर श्रॉफ पर हमला कर दिया.
पूछताछ में शूटर्स ने बताया था कि वे किसी बड़ी हस्ती को मारने आए थे, प्लान फेल होने पर टाइगर को टारगेट बनाया.जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों में से ऋतिक पिछले 4 साल से मुंबई में रैपिडो ड्राइवर के तौर पर रह रहा था और जुहू, बांद्रा, कार्टर रोड जैसे सेलेब्रिटी इलाकों से वाकिफ था. वहीं 18 साल के दो शूटर्स हरियाणा से मुंबई आए थे, उन्हें सारी लॉजिस्टिक्स और भागने के रास्ते पहले से बताए गए थे. ये हर दिन एक नए हाई प्रोफाइल इंडिविजुअल के घर के बाहर मूवमेंट ट्रैक करते थे और सोशल मीडिया रील्स से मदद लेते थे. सूत्रों के मुताबिक लिस्ट में सलमान के अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे नाम भी हैं.