फ्रांस हिंसा पर ट्रम्प का विस्फोटक बयान- "ये मामूली दंगा नहीं पूरी क्रांति", प्रवासियों को ठहराया जिम्मेदार

  • 2:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

फ्रांस में भड़की हिंसा और दंगों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा और विस्फोटक बयान सामने आया है. फ्रांस के बिगड़ते हालातों पर ट्रम्प ने कहा कि ये कोई मामूली दंगा या छोटा-मोटा विरोध नहीं है, बल्कि ये पूरी क्रांति है. ट्रम्प ने इसके लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराते हुए चेतावनी दी कि अगर यूरोप ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए तो यूरोप का नामोनिशान मिट जाएगा. ट्रम्प ने कहा- आप फ्रांस में जो हो रहा है उसे देखिए, मैं लंबे समय से ये देख रहा हूं, मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा, वो थोड़ा दंगा नहीं था, थोड़ा प्रोटेस्ट नहीं था, वो फुल ऑन रिवोल्यूशन जैसा लग रहा था. इसके साथ ही अगले साल होने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में मरीन ले पेन को समर्थन देने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि ले पेन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई एक राजनीतिक हथियार की तरह नजर आती है, ये वेपनाइजेशन लगता है. जब उन्होंने जो किया, तो मुझे लगा कि वो लीड कर रही थीं, लेकिन इसके बाद वो निश्चित तौर पर कंजर्वेटिव आवाज हैं.