सड़क से लेकर सियासत तक संग्राम, वांगचुक के समर्थन में विपक्ष हुआ एकजुट

  • 20:39
  • प्रकाशित: जुलाई 18, 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामले की जांच की मांग को लेकर अनशन कर रहे मशहूर पर्यावरणविद् और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को आज सुबह पुलिस ने उठा लिया है. दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 7 बजे सिविल ड्रेस में आकर उन्हें एंबुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और उद्धव ठाकरे जैसे बड़े नेताओं ने इसे तानाशाही बताते हुए केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है. वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह कदम कोर्ट के आदेश पर वांगचुक की जान बचाने के लिए उठाया गया है और विपक्ष इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रहा है.

संबंधित वीडियो