दिल्ली में 20,000 पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती 30 दिन और रहेगी, खुफिया इनपुट पर केंद्र का फैसला

  • 2:59
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

दिल्ली में CAPF के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है. 20,000 पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती अगले एक महीने तक बढ़ा दी गई है. सुरक्षा हालात और खुफिया इनपुट के आधार पर ये फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने प्रदर्शन के मद्देनजर तैनात किए 20,000 अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की अवधि को अब एक महीने तक बढ़ा दिया है. मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियां और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर ये फैसला किया गया है. इंडिया गठबंधन से एक और बड़ी खबर आ रही है सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की अर्जी से जुड़ी हुई. पुलिस कार्रवाई के मामले में ये अर्जी दी गई है. 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी की तरफ से अर्जी दी गई है.