कौन था गैंगस्टर नसीम दुर्रानी? D-कंपनी से कनेक्शन, बुलंदशहर में STF ने किया ढेर

  • 3:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026

बुलंदशहर में दाऊद इब्राहीम की D-कंपनी से जुड़ा हुआ गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में ढेर हो गया है. बुलंदशहर में दिल्ली-नोएडा STF ने ऑपरेशन किया है और मुठभेड़ में नसीम दुर्रानी को ढेर किया गया है. नसीम दुर्रानी दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर एक व्यक्ति की हत्या का आरोपी ये था. सोमवार 16 नवंबर को सोनिया विहार में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर ये घटना अंजाम दी गई थी. समीर नाम के लड़के को करीब 20 गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी. जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे नसीम दुर्रानी गैंग का हाथ है और खुद नसीम दुर्रानी मौके पर मौजूद था, उसने भी समीर पर गोलियां चलाई थीं.
पुलिस के मुताबिक, ये काफी खूंखार गैंगस्टर था, जिसकी दहशत दिल्ली-NCR के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थी. सबसे बड़ी बात ये है कि वो D-कंपनी के लगातार संपर्क में था. 2016-17 में जुद नाम के शख्स के जरिए D-कंपनी के गुर्गे छोटा शकील के संपर्क में आया और छोटा शकील ने उसको बिहार जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी. हालांकि वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिक तारिक फतेह की हत्या में भी इसका नाम आया था.