CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को भेजा गया जेल, लगी ये धाराएं?

  • 7:21
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मजिस्ट्रेट में पेश किए जाने के बाद पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मंगलवार सुबह अजिंक्य शिंदे, सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस बैरिकेड्स पार करके जंतर-मंतर में घुसने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने के बाद हिरासत में ले लिया गया था. तीनों नेताओं को बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इससे पहले, उन्हें 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और एक साल तक शांति-भंग करने वाले किसी भी मामले में शामिल न होने का वादा करने के बाद रिहा कर दिया गया था. इस बार, उन पर बिना इजाजत घुसने और बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप हैं और उन्हें बार-बार अपराध करने वालों की तरह देखा जा रहा है.

संबंधित वीडियो