Shivam Mishra Kanpur Accident: 8 फरवरी की दोपहर कानपुर की वीआईपी रोड पर रफ्तार का नंगा नाच देखने को मिला. शहर के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी रसूख के नशे में जो सामने आया,उसे रौंदता चला गया. किसी को टक्कर मारी तो किसी को 10 फीट ऊपर उछाल दिया. फिलहाल रईसजादे पुलिस हिरासत में हैं और अपनी पॉश गाड़ी लैंबॉर्गिनी का भी भारी नुकसान करा चुके हैं. शिवम मिश्रा आलीशान जिंदगी जीने का आदी है. उसके पास 50 करोड़ की गाड़ियां हैं तो हाथ में हीरे की घड़ी पहनता है.