अर्नब तूफान देर रात आंध्र प्रदेश के किनारों से टकरा गया. बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास दक्षिण में लैंडफॉल, शुरुआत में 125-135 KM प्रति घंटे की हवाएं चलीं. इस दौरान कई जगह पेड़ गिरे, काकीनाडा में बिजली लाइन टूटी, विशाखापत्तनम में बीच रोड सीताम्माधारा में पेड़ गिरने से रास्ते ब्लॉक, सड़कों पर घुटनों तक पानी और सरकारी ENT अस्पताल के पास विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गया. अगले कुछ दिन समंदर में न जाने की हिदायत दी गई है.