योगगुरु रामदेव का कहना है कि सनातन को बदनाम करने की साजिश हो रही है. सनातन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. वेद किसी में भेदभाव नहीं करते हैं. सनातन सबको समान मानता है, किसी का अपमान नहीं करता है. वर्गीकरण करना जातिवाद नहीं है. रामदेव का कहना है कि सनातन पर लगातार हमले होते रहे हैं. ऋषियों की संतानों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए. साथ ही रामदेव ने कहा कि दुनिया अब सनातन को अपना रही है.