गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी संग मिलकर पति पर करवाया जानलेवा हमला

  • 3:38
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026

गाजियाबाद में करवाचौथ से ठीक 2 दिन पहले एक दिल दिलाने वाली घटना सामने आई है. महिला ने जिम ट्रेनर के साथ मिलकर अपने पति को ही मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली. इंदिरापुरम की रहने वालीं प्रिया ने करवाचौथ के व्रत से पहले अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति शशांक की हत्या की साजिश की. हालांकि, जानलेवा हमले के बाद शशांक बच गया. इंदिरापुरम पुलिस ने प्रिया और उसके जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है.