इजरायल में आम चुनाव के लिए काउंटिंग हो रही है. इन चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू और आइजेन कोर्ट की दो पार्टियां आमने सामने हैं. वोटों की गिनती जारी है और ताजा रुझान में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. दूसरे नंबर पर आइजेन कोर्ट की याशर पार्टी, दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है. बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए, लेकिन दोनों पार्टियां बहुमत से दूर नजर आ रही हैं. ऐसे में अन्य पार्टियों की भूमिका अहम हो जाएगी.