रामदेव बाबा ने कहा कि कुछ लोगों ने रामायण में भी मिलावट कर दी है. कुछ ऐसे श्लोक डाल दिये हैं, जो विवादित हैं. भगवान राम को शूद्र और नारी का अपमान करने वाला कह दिया है. ये बहुत बड़ा धार्मिक, अध्यात्मिक और सांस्कृतिक पाप इस देश में हुआ है. कुछ राजनीतिक लोगों ने इस पाप को संरक्षण दिया है.