Shibu Soren Funeral: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता शिबू सोरेन आज अपनी अंतिम यात्रा पर निकले। गुरूजी के नाम से मश्हूर शिबू सोरेन को अंतिम जोहार देने के लिए उनके पैतृक गांव, रामगढ़ जिले के नेमरा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे जो बेहद भावुक दिखायी दे रहे थे। दिवंगत नेता के सम्मान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों को पूरा हुजूम इस अंतिम यात्रा में शामिल था। दिशोम गुरु के नाम से जाने जाने वाले शिबू सोरेन के निधन से पूरा आदिवासी समाज और झारखंड शोकाकुल है। उनकी अंतिम यात्रा की भीड़ देखकर स्पष्ट होता है कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनका कितना बड़ा योगदान था। लोग अपने नेता को आखिरी बार नमन करने आए हैं, जिनके बिना झारखंड की राजनीति अधूरी सी लगती है। शिबू सोरेन की विरासत सदियों तक याद रखी जाएगी।