कांग्रेस से बातचीत के बीच SP ने क्‍यों जारी की उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, अखिलेश का खेल समझिए

  • 4:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में अभी सीट शेयररिंग को लेकर बातचीत चल रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है, जिसमें 5 नाम हैं. आखिलेश यादव ने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर प्रेशर गेम शुरू कर दी है. उन्‍होंने कांग्रेस को साफ-साफ संकेत दे दिये हैं कि जो वो चाह रहे हैं, वो नहीं हो पाएगा. बड़ी बात यह भी है कि समाजवादी पार्टी की पहली लिस्‍ट में 2 सीटें वो भी हैं, जिन पर कांग्रेस ने दावेदारी पेश की थी. ऐसे में अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है. दरअसल, यही स्थिति पिछले लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिली थी. आए आपको समझाते हैं अखिलेश यादव का पूरा खेल.

संबंधित वीडियो