बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक ही शादी की तैयारियों की चर्चा हर तरफ हो रही है. मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए इंतजाम भी बेहद शाही किए गए हैं. जयमाला के लिए खास जयपुर की थीम पर स्टेज को सजाया गया है. वहीं जश्न में 4 चांद लगाने के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है और इसमें हिस्सा लेने दूर-दूर से प्रतिभागी पहुंचे हुए हैं. विजेता को इनाम में थार गाड़ी दी जाएगी. लजीज व्यंजनों से लेकर भव्य सजावट तक, हर स्तर पर तैयारियां बेहद खास हैं.
शिवांगी की आज शादी हो रही है. अनंत सिंह की बेटी और इसमें जिस तरह की तैयारियां की जा रही हैं, वो अपने आप में सुर्खियां बनी हुई हैं. जिस तरह से तिलक में करोड़ों रुपए खर्च किए गए. 4 से 5 लाख मेहमानों के आने की व्यवस्था है, 150 से ज्यादा व्यंजन हैं, 5 हेलीपैड तैयार वहां पर किए गए हैं और सबके बीच में इस पूरी तैयारी को यहां पर अनंत सिंह के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.