मेरठ में गाजियाबाद की एक युवती को होटल में बंधक बनाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोपी सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. लोहिया नगर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया. गिरफ्तारी के बाद सलमान का रोते हुए पुलिस से माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि सलमान और युवती एक ही जगह पर नौकरी करते थे. युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था. इसी मामले में एसएसपी की मौजूदगी में आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर को भी सील कर दिया गया. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.