झारखंड की राजधानी रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले कई दिनों से छात्र और अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 10 दिनों से अधिक समय से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरने पर बैठे हुए हैं. उनका आरोप है कि JPSC और JSSC की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताएं हुई हैं. इसी मुद्दे को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी हेमंत सोरेन सरकार से मांग कर रहे हैं कि संबंधित परीक्षा को रद्द किया जाए, मामले की जांच CBI से कराई जाए और पेपर लीक तथा अनियमितताओं में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.