रांची में आंदोलनरत छात्रों से मिलने एसडीएम कुमार रजत और एडीएम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे हैं. दोनों अधिकारी गुरुवार रात भी प्रदर्शन स्थल पर आए थे और छात्रों से बातचीत की थी, लेकिन छात्र उस वार्ता से संतुष्ट नहीं हैं. छात्रों की ओर से एक सूची जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि उनका प्रतिनिधिमंडल सरकार के प्रतिनिधिमंडल से सीधे मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा करना चाहता है. फिलहाल छात्र वार्ता के जरिए समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं.