'ये स्वार्थ का गठबंधन है', SP-कांग्रेस गठबंधन पर केशव प्रसाद मौर्य

  • 1:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर अब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा हमला बोला है. मौर्य ने कहा, "ये स्वार्थ का गठबंधन है, ये तुष्टिकरण का गठबंधन है, ये परिवारवाद का गठबंधन है, ये गुंडागर्दी का गठबंधन है. हम SP-कांग्रेस को हराएंगे." सपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए और दोनों तरफ से बयानबाजी हो रही है. इससे आप बीजेपी को फायदा दिखाई दे रहा है? इस सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य बोले, "देखिए हमें किसी बयानबाजी से फायदा-नुकसान लेना-देना ही नहीं है. भाजपा अपने दम पर, अपनी मजबूती से, NDA की अपनी ताकत के बल पर पहले भी लड़ी है और जीती है और 27 में भी लड़ रहे हैं और जीत रहे हैं.

संबंधित वीडियो