समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर AIMIM का हमला- '5 साल गूंगे रहे विधायकों को फिर टिकट'

  • 2:01
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026

समाजवादी पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची आते ही UP की सियासत में नया भूचाल आ गया है. AIMIM ने SP की लिस्ट पर सीधा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव को घेर लिया है. AIMIM का आरोप है कि 5 साल में मुस्लिमों की आवाज नहीं उठाने वाले विधायकों को सपा फिर मौका दे रही है. AIMIM ने सवाल किया- 5 साल में मुस्लिम मुद्दों पर ये विधायक कितनी बार बोले? जब मुस्लिमों पर अत्याचार हुआ, फर्जी एनकाउंटर हुए, बुलडोजर कार्रवाई हुई, तब सपा विधायक खामोश रहे. मस्जिदों पर कार्रवाई हुई, मुस्लिमों पर ज्यादती हुई, तब भी सपा विधायक सड़क से सदन तक मौन रहे.