रवीश कुमार का प्राइम टाइम: नागरिकता कानून - 144 की धारा बनाम विरोध का ज्वार

  • 38:08
  • प्रकाशित: दिसम्बर 19, 2019
नागरिकता कानून को लेकर देश भर में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन हुआ. क्या दिल्ली क्या लखनऊ और क्या बेंगलुरु हर तरफ लोग इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे. इन प्रदर्शन के बीच से ही एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई, जिसे देखकर हर नागरिक शर्मसार होगा. इस तस्वीर में दिख रहा है कि किस तरह से बेंगलुरु में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा के साथ पुलिस धक्का-मुक्की कर रही है. पुलिस के इस व्यवहार पर रामचंद्र गुहा ने कहा कि हम यहां सिर्फ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, मेरे साथ ऐसा करना कहीं से भी सही नहीं था. रवीश कुमार ने जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर वो लोग इस कानून के खिलाफ आवाज क्यों उठा रहे हैं.

संबंधित वीडियो