नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में पुलिस की नियमित नाकाबंदी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. वाहन जांच के बीच एक तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस के रुकने के संकेत को नजरअंदाज कर दिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.