अनंत सिंह परिवार की दौलत का खुलासा, हलफनामे में ₹100 करोड़ से ज्यादा संपत्ति

  • 4:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 11, 2026

मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की पूरे बिहार में चर्चा का विषय ये शादी बनी हुई है. लाखों मेहमानों का इंतजाम है, कई एकड़ में पंडाल, गुड़ दौड़ और शाही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लेकिन इन तैयारियों के बीच एक सवाल चर्चा में है कि आखिर अनंत सिंह की कमाई है कितनी, उनके पास कितनी संपत्ति है, कौन है परिवार के सबसे बड़े कमाऊ सदस्य और आखिर वो कौन-सा कारोबार है, जिसने अनंत सिंह परिवार को ₹100 करोड़ से भी अधिक की घोषित संपत्ति वाला राजनीतिक परिवार बना दिया है. मोकामा में इन दिनों दो चीजों की सबसे ज्‍यादा चर्चा है- एक बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी और दूसरी अनंत सिंह परिवार की दौलत. 2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की कुल घोषित संपत्ति ₹100 करोड़ से ज्यादा है. दिलचस्प बात ये है कि परिवार में सबसे ज्यादा संपत्ति खुद अनंत सिंह नहीं है, बल्कि उनकी पत्नी नीलम देवी के नाम दर्ज है.

संबंधित वीडियो