यूपी में अयोध्या बना जंग का मैदान, 12 दिसंबर को राम मंदिर जाएंगे अखिलेश अयोध्या

  • 6:19
  • प्रकाशित: नवम्बर 11, 2026

उत्तर प्रदेश में 2027 के रण से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच अयोध्या का मुद्दा जंग का मैदान बन गया है. 12 दिसंबर को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव राम मंदिर जा सकते हैं. अखिलेश यादव ने अयोध्या को सनातन की वैश्विक राजधानी बनाने का ऐलान कर दिया है, लेकिन बीजेपी कह रही है कि अखिलेश यादव पहले राम भक्तों पर गोली चलाने के लिए पाप की माफी मांगें और इस बीच असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कर दिया है. जब से ये समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा है कि अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे, तब से UP की सियासत का सेंटर अयोध्या हो गया है. एक तरफ बीजेपी, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से राम भक्तों पर गोली चलाने की घटना के लिए माफी की मांग कर रही है. वहीं, दूसरी ओर अखिलेश अयोध्या को सनातन की वैश्विक राजधानी बनाने का ऐलान कर रहे हैं.

संबंधित वीडियो