'100 मीटर तक घसीटते ले...' दिल्ली के नरेला में रफ्तार का कहर, पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत

  • 4:11
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

दिल्ली के नरेला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सिंघू बॉर्डर के पास फ्लाईओवर पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को एक तेज रफ्तार कार ने सीधी टक्कर मार दी. हादसा बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक, कार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित को टक्कर मारने के बाद गाड़ी को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

संबंधित वीडियो