वो चुनौती जो चिप की शक्ल में सामने है, जिसके बिना दुनिया में AI का एक पहिया भी नहीं घूम सकता, नाम है एनवीडिया. लेकिन सोचिए अगर जिस विदेशी दुकान से आप AI का सारा सामान खरीद रहे हैं, उसी दुकान पर अगर छापा पड़ जाए और अदालत का ताला लटकने लगे, तो फिर आपके प्लान का क्या होगा. भारत के महत्वाकांक्षी AI प्रोग्राम को लेकर ऐसी ही आशंका एनवीडिया जासूसी केस के बाद है. एनवीडिया की चिप पर जासूसी के आरोपों के बाद समूचे अमेरिका की नजरें चिप की दुनिया पर जमी हुई हैं. वो किसी भी कीमत पर चिप की जासूसी, उसकी अहम चिप की तकनीकों को बाहर नहीं जाने देना चाहता है. भले ही डोनाल्ड ट्रंप कैमरे के सामने आकर कुछ भी कहें, लेकिन सच यही दिखता है कि अमेरिका अपनी चिप को लेकर बहुत परेशान और आशंकाओं से घिरा हुआ है. ऐसे में सख्तियां और पाबंदियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. अमेरिका की इस सख्ती का सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है, कैसे वो समझिए.