महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मुंबई, नवी मुंबई, जलगांव, जालना, रत्नागिरी और बुलढाणा समेत कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई।