आर्किटेक्चर की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 'ब्रिक्स वर्साई' (Prix Versailles) अवॉर्ड्स में भारत के दो एयरपोर्ट्स—गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल 2) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल 1) ने दुनिया के टॉप 4 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में अपनी जगह बनाई है. इस उपलब्धि पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय एयरपोर्ट्स की जमकर तारीफ की और उम्मीद जताई कि भारतीय कंपनियां जल्द ही इजरायल में भी ऐसा वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगी. जानिए भारत और इजरायल के बीच की ये गहरी दोस्ती और 'एयरपोर्ट रूट' क्या संकेत दे रहा है.