चंडीगढ़ सेक्टर 22 में हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा हमें सुबह सूचना मिली थी, उसके बाद हमारी टीम यहां मौके पर पहुंची है. चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल नितिन के सिर में गोली लगी है, उनकी मौत हो गई है.