'सीता मेरी मां...' राम मंदिर पर कीर्ति आजाद के बयान पर क्यों मचा बवाल?

  • 9:03
  • प्रकाशित: नवम्बर 11, 2026

राम मंदिर पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद का एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर नहीं जाऊंगा, मां सीता के लिए लडूंगा. राम ने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया था. मां सीता को उन्होंने घर से निकाल दिया था. उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम मानने से इनकार कर दिया है. क्या राम मंदिर नहीं जाने से हिंदू नहीं रहूंगा, ये भी उन्होंने सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा, "राम मंदिर नहीं जाएंगे, तो क्या हमारे देश में 3,200 करोड़ देवी-देवताओं में केवल एक राम ही भगवान है? मैं तो नहीं जाऊंगा कभी. क्योंकि जिसने अपनी पत्नी का परित्याग कर दिया हो, अग्नि परीक्षा में जो पास हो गई हो, उसके बाद मां सीता को घर से निकाल दिया हो, ऐसे राम के मंदिर में मैं क्यों जाऊं?"