रवीश कुमार का प्राइम टाइम: पुलिस की हिंसा के बारे में भी बात करें प्रधानमंत्री

  • 4:22
  • प्रकाशित: दिसम्बर 25, 2019
यूपी के कई शहरों में पुलिस की हिंसा के भी खतरनाक वीडियो आए हैं. प्रधानमंत्री से लेकर कोई भी पुलिस की हिंसा की बात नहीं कर रहा है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना तो गलत है ही लेकिन क्या लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सही है. कई वीडियो में पुलिस हिंसा या प्रदर्शन के देर बाद दुकानों को कारों को तोड़ते हुए दिखाई दे रही है. हमारे सहयोगी आलोक पांडे को एक वीडियो मिला है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात के वक्त पुलिस के जवान जमा होते हैं और दुकानों को तोड़ने लगते हैं. पुलिस कारें तोड़ रही है.

संबंधित वीडियो