UP में सड़क पर 'No Namaz', Yogi का सख्त आदेश, अराजकता फैलाने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा! | Bakrid

Yogi Action Against Namaz On Road: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों के उपयोग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर बेहद कड़ा और स्पष्ट रुख अख्तियार कर लिया है। लखनऊ में आयोजित एक बड़े मंच से बोलते हुए सीएम योगी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सूबे में किसी भी कीमत पर सार्वजनिक सड़कों या चौराहों को ब्लॉक करके नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "सड़कें यातायात और आम नागरिकों के चलने के लिए हैं। किसी को भी जनता के आवागमन में बाधा डालने का अधिकार नहीं है। हम सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे। लोग प्यार से मान जाएं तो बहुत अच्छा है, नहीं तो हमारे पास दूसरा तरीका भी है।"

संबंधित वीडियो