यमन में फिर बिगड़े गृह युद्ध के हालात, सना के पास हवाई हमले में 25 की मौत

  • 1:50
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2026

यमन में एक बार फिर से गृह युद्ध के हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं. राजधानी सना के पास हवाई हमले हुए हैं और इन हमलों में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इस हमले के लिए हूतियों ने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है. बताया ये जा रहा है कि यमन में कई घरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए. वहीं, हमले के बाद कई मकान मलबे में तब्दील हो गए. राहत और बचाव कर्मियों ने मलबे से लोगों को निकालने का अभियान भी चलाया. हूतियों का ये भी आरोप है कि बचाव अभियान में जो राहत कर्मी जुटे हुए थे, उन्हें तक निशाना बनाया गया. आपको बता दें कि यमन में 2022 में हुआ युद्ध विराम इस साल टूट गया था. इसके बाद ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित बलों के बीच संघर्ष तेज हो गया है.

संबंधित वीडियो