वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबर मिल रही है। सूरत-नवसारी के बीच वंदे भारत पर पथराव हुआ है. पत्थर लगने से C-4 कोच का शीशा टूट गया. सचिन रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंका. मंगलवार शाम करीब 5:25 पर ये पथराव की घटना हुई. शीशे पर पत्थर लगने से तेज आवाज से लोग सहम गए. हालांकि, गनीमत ये रही कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है.