संसद सत्र से पहले मोदी मंत्री परिषद की आज एक अहम बैठक होने जा रही है. दिल्ली के भारत मंडपम में ये अहम बैठक होगी. भारत मंडपम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं. सुशासन और बड़े सुधारों के एजेंडे पर आज मंथन किया जाएगा. इसी के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं की पहुंच पर विशेष फोकस रहने वाला है और इसी के साथ-साथ कई मंत्रालय इस दौरान बैठक में अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन भी देंगे.