उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम के बीच कुंडा के बेती महल में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की मेजबानी में हो रही राम कथा सियासी चर्चा का केंद्र बन गई है. इस कथा में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री यानी बाबा बागेश्वर, योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ BJP के बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों का जमघट लगा. मंच से BJP के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा." इस बयान ने UP की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. इस राम कथा में झारखंड से BJP सांसद निशिकांत दुबे, सांसद संजीव बालियान समेत कई नेता पहुंचे. आयोजन की टाइमिंग इसलिए अहम है, क्योंकि UP में विधानसभा चुनाव नजदीक है. 4 दिन का ये आयोजन धार्मिक है, लेकिन सियासी सवाल 4 दिन से कहीं आगे के हैं.