MP Viral Video : होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी ASP दीपक मिश्रा

  • 3:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2026

मध्यप्रदेश के सिवनी में पुलिस के ASP पर गंभीर आरोप लगे हैं. सिवनी के होटल सिद्धार्थ का वीडियो वायरल हो गया है. हर महीने ₹25,000 मांगने का आरोप पुलिस पर लगा है. TI और ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर ये आरोप लगा है. एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि इसके पास गांजा रख दो, इन्‍हें फंसाओ. जिंदगी भर जब नौकरी नहीं मिलेगी, तब पता चलेगा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद मध्‍य प्रदेश पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.