शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को दोष दिया जाता है, अन्य कारणों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. प्रदूषण सिर्फ पराली जलाने से नहीं होता है, दूसरी कारण भी उसके लिए जिम्मेदार होते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने पराली जलाने की घटनाओं में 'ऐतिहासिक' कमी लाने के लिए पंजाब के किसानों की सराहना करते हुए कहा कि कृषकों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.