तेज प्रताप यादव ने मां राबड़ी देवी के साथ बनाया ब्लॉग, घर में उगी सब्जियां दिखाईं

  • 3:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2026

तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ ब्लॉग बनाते हुए नजर आए. इस दौरान वह लालू यादव के नए घर में क्या-क्या सब्जियां उगाई जाती हैं, वो दिखा रहे हैं. उसका वीडियो उन्होंने अपने ब्लॉग में शेयर किया. ब्लॉग में तेज प्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ घर के बगीचे में घूमते हुए दिखे. उन्होंने एक-एक करके वहां उगाई जा रही सब्जियों को दिखाया और उनके बारे में बताया. मां-बेटे की ये देसी अंदाज वाली झलक सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है.