दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी घर पर BMC का एक्‍शन, ढहाया जाएगा भिंडी बाजार का 80 साल पुराना घर

  • 0:52
  • प्रकाशित: नवम्बर 18, 2026

दाऊद इब्राहीम के पुश्तैनी घर पर BMC का हथौड़ा चलेगा. मुंबई में दाऊद के पुश्तैनी घर को ढहाने की तैयारी पूरी हो गई है. 18 और 19 नवंबर को BMC ये कार्रवाई करेगी. भिंडी बाजार की 80 साल पुरानी इमारत को जमींदोज किया जाएगा. हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना में दाऊद का परिवार रहता था. 1993 मुंबई धमाकों की साजिश से ये इमारत जुड़ी हुई है और BMC ने इमारत को C-1 श्रेणी में घोषित किया है. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा और भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच प्रशासन का पीला पंजा इस घर पर चलेगा. इमारत पर वक्फ बोर्ड के स्वामित्व का भी दावा किया गया है. नोटिस की समय सीमा को लेकर ट्रस्ट और निवासियों ने आपत्ति जताई है.